रजत पाटीदार का तूफान! IPL प्लेऑफ में रिकॉर्ड्स की बारिश

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में Royal Challengers Bengaluru ने धर्मशाला में Gujarat Titans को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट कटाया. इस मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कप्तान Rajat Patidar ने बटोरीं, जिन्होंने अकेले कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

रजत पाटीदार की 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन RCB ने गुजरात टाइटंस को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया. अब नजर डालते हैं इस मुकाबले में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर.

  • RCB ने धर्मशाला में GT के खिलाफ 254/5 का विशाल स्कोर बनाया, जो IPL प्लेऑफ इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड GT के नाम था, जिसने तीन साल पहले क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233/3 बनाए थे.
  • IPL इतिहास में यह चौथी बार है जब RCB ने 250 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ Sunrisers Hyderabad है, जिसने 6 बार यह उपलब्धि हासिल की है.
  • RCB ने आखिरी छह ओवरों में 114 रन ठोक दिए, जो IPL इतिहास में अंतिम छह ओवरों में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी RCB के नाम ही है, जब टीम ने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ आखिरी छह ओवरों में 126 रन बनाए थे.
  • IPL 2026 में RCB ने नौवीं बार 200+ स्कोर बनाया. यह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. Punjab Kings और Sunrisers Hyderabad ने भी इस सीजन 9 बार 200+ स्कोर बनाए हैं.
  • कप्तान रजत पाटीदार ने 281.81 की स्ट्राइक रेट से 93* रन बनाए, जो IPL में किसी कप्तान द्वारा 50+ स्कोर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है. इससे पहले यह रिकॉर्ड Faf du Plessis के नाम था, जिन्होंने 2024 में GT के खिलाफ 278.26 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए थे.
  • रजत पाटीदार ने IPL इतिहास की सबसे खतरनाक पारियों में से एक खेली. 281.81 की स्ट्राइक रेट से इससे पहले किसी बल्लेबाज ने इतनी बड़ी पारी नहीं खेली थी.
  • रजत पाटीदार का 93* रन IPL प्लेऑफ में किसी कप्तान का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया. इससे पहले David Warner ने 2016 के क्वालिफायर-2 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 93* रन बनाए थे.
  • पाटीदार ने अपनी पारी में 9 छक्के जड़े, जो IPL प्लेऑफ में किसी बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा है. यह रिकॉर्ड Shubman Gill के नाम है, जिन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे.
  • दूसरी ओर Kagiso Rabada ने IPL 2026 के पावरप्ले में 18 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने Mohammed Shami का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में GT के लिए खेलते हुए 17 विकेट लिए थे.
  • हालांकि रबाडा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. इस सीजन उन्होंने कुल 35 छक्के खाए, जो IPL के एक सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड Anshul Kamboj के नाम था, जिन्होंने इसी साल 34 छक्के खाए थे.
Scroll to Top